Sunday, February 24, 2008

Watch Live Stream: India Vs Australia

After Australia’s win over Sri Lanka in Previous match of CB series, India just need a win to confirm its seat in Final match of the series.

The Match will start at Local time 14:15 i.e. 08:45 IST/03:15 GMT/ CEST 4:15 AM


Watch Live Stream: India Vs Australia

Sunday, February 10, 2008

अधूरी गज़ल...

कि फ़िर आज
गमे अश्क
बहाये हैं।
आँखों से छलके हैं,
पैमाने मे उतर आये हैं।


सिसकती है आह
दर्द मचलता है
आब-ए-अश्क है के
पैमाने से भी झलकता है।


उम्मीद अब धुंधली सी
नज़र आती हैं।
तेरे आगोश मे
गरम सांसें
सिमट सी आती हैं।


आरज़ू फिर दम भरती है
तेरी परछाई है के छू
के मुझे सुन्दर करती है


अब तमन्ना है
कि मचल जाऊँ
तू आये
और........


अगर मै कहूँ कि
मुझे तेरा इन्तज़ार नही था
तो झूठ होगा
मुस्कुराहट पलकों पे
उतर आये
अगर तुम हाथ बढ़ा दो


खुदा जाने
खुदा की मन्जूरी
जो थी अधूरी गज़ल
तेरे एहसास ने कर दी पूरी।


ki phir aaj
gaamein aashak
bahaayein hain
aankhoon se chaalkein hain
peymanien mein uteer aayein hain

seesaktee hai aah
dard machalta hai
aab aashk hai kee
peymanein see bhi jhalaktaa hai

ummed aab doohndlee se
najar aate hai
tere aagoosh mein
garam saasein
seemaat see aatein hain

aaaarjoo phir dam bharti hai
tere perchaiye hai ke choo
ke mughe sunder karte hai

aab tamanaa hai
kee maachal jaaoon
tu aaye
aur...........

aagar mein kahoon kee
mughe tera intejar nahi thaa
too ghooth hogaa
muskurahaat palkoon pee
uteer aaye
aagar tum haath baadaa do

khudaa jaane
khudaa kee manjuree
jo thee aadoore
ghajal
tere ehsas ne kar dee puree


-Charu Puri

Junior Research Fellow (JRF-CSIR)

Computer Science Department

New Delhi (IINDIA)

मेरा Sony DCR SR62 और उससे लिया पहला विडियो

पिछली 4 तारीख को मेरा विडियो कैमरा आ गया इसे मैने www.ebay.fr से खरीदा था।

यहाँ पर है इसकी दो तस्वीरें और इससे लिया गया पहला विडियो।

Sony DCR SR62

इसकी सारी खूबियों के बारे मे यहाँ से जान सकतेहैं। संक्षेप मे कहें तो पहली चीज रेकार्डिन्ग मीडिया है, 30 जी बी की हार्ड डिस्क और मेमोरी स्टिक प्रो डुओ। ऑप्टिकल ज़ूम 25 गुणा और मेगा पिक्सेल 1 से थोड़ा सा ज्यादा।

Sony DCR SR62

बाकी मे, एल सी डी स्क्रीन दोनो तरफ़ मिला के 360 अंश तक घूम सकती है और टच स्क्रीन जैसा काम करती है। रेकार्डेड विडियो को सीधे टी वी पर या कम्प्यूटर पर देख सकते हैं।




वजन 400 g और आकार (2.8’ x 4.5’ x 2.8’) ऐसा कि अपने जैकेट या पैन्ट की एक जेब मे डिजिकैम तो दूसरी मे आसानी से इसको भी डाल के चला जा सकता है।

Friday, February 08, 2008

वैलेन्टाइन डे विशेष: फेसबुक पर नया फ़ीचर - Find Love on Facebook - Great new features

Hi RC,

We are pleased to announce the launch of a whole host of new tools to help you meet new people on Facebook, just in time for Valentines Day! You can now search millions of single Facebook users to find someone who is just right for you. You can narrow your search down by location,
age, gender, sexuality, star sign and even IQ Test score! Unlike most dating sites, you can contact as many people as you want and there is absolutely no charge to use the service!

'Single' on Facebook has more people in our database than any other dedicated dating application, so you know you have the very best chance to find that special someone who is just right for you!

Click this link and add the application now to start searching:

http://apps.facebook.com/singles/


Plus... You can now send Valentines cards (Birthday, and Thank you cards too!) to your Facebook friends, with a secret message inside. Make sure to send a Valentines card to anyone you're interested in, maybe you'll get one back!

Click this link to send cards:
http://apps.facebook.com/sendacard/


Have fun, and do write back and tell us your story if you find love on Facebook!

Best wishes,

The 'Single' Facebook Platform Application Team

---

You have received this email because you subscribed to receive occasional updates on our Facebook applications. We send a maximum of one email per month and have only sent two emails in the past 6 months - we don't send junk mail! If you do not wish to receive any more
messages from us, you can unsubscribe by clicking the following link:

http://www.mailm.co.uk/7/unsubscribe.php?M=1139377&N=31&L=26&C=25bc056120f5bf1914d7bcfca75a0f45

Tuesday, February 05, 2008

अपने ब्लॉगर/गुगल प्रोफ़ाइल पर वर्डप्रेस ब्लॉग या वेब साइट भी दिखायें

बहुत से हिन्दी चिट्ठाकारों के ब्लॉगर ब्लॉग्स पर टिप्पणी करने पर अक्सर आपको अपने गुगल अकाउन्ट मे साइन इन करना होता है, इससे आप्की टिप्पणी के साथ, आपके नाम पर आपकी ब्लॉगर प्रोफ़ाइल का लिन्क मिलता है।

वहाँ पर केवल आपके ब्लॉगर वाले ब्लॉग्स की लिस्ट (कभी-कभी लम्बी चौड़ी) होती है, जैसे कि यदि आप जीतू भाई या शुक्ल जी के ब्लॉगर प्रोफ़ाइल पर देख सकते हैं।

वैसे शुक्ल जी ने www.fursatiya.com भी ले रखा है, लेकिन आज कल लिखते कहाँ पर हैं, ये तो उनकी प्रोफ़ाइल से पता चलेगा नहीं। देखने को इनकी लिस्ट मे सारे हैं, पर वो हिन्दिनी वाला देखने के लिये रास्ता पुराने वाले से होके गुजरता है।

आप अपनी ब्लॉगर प्रोफाइल सम्पादित करते हुए, चुन सकते हैं कि कौन से ब्लॉग आपकी प्रोफ़ाइल पर दिखं और कौन न दिखें।

अपने वर्ड प्रेस ब्लॉग या अन्य किसी साइट का लिन्क अपनी प्रोफाइल की ब्लॉग लिस्ट मे दिखाने के लिये

१. अपने ब्लॉगर खाते मे लॉग इन करें
२. नया ब्लॉग बनाने के लिये Create a blog पर क्लिक करें
३. आने वाले पृष्ठ पर अपने वर्ड प्रेस ब्लॉग या मनचाही साइट का लिन्क दिखाने के लिये शीर्षक डालें Blog

title के सामने वाले बॉक्स में।
४. Blog address के सामने वाले बॉक्स मे टाइप करके कोई भी उपलब्ध पता ले ले, वर्ड वेरीफिकेशन पास

करें और कान्टिनिउ पर क्लिक कर दें।
५. अगले पृष्ठ पर कोई टेम्प्लेट चुनें और आपका नया ब्लॉग बन गया, जो आपके ब्लॉगर प्रोफ़ाइल के साथ ब्लॉग

लिस्ट पर दिखेगा, अब इसका लिन्क या यू आर एल अपने पसन्दीदा ब्लॉग या साइट से जोड़ने के लिये,

सेटिन्ग्स पर जायें (इस नये ब्लॉग की)
६. सेटिन्ग्स पृष्ठ पर Publishing पर क्लिक करें, आने वाले पृष्ठ पर उपस्थित Custom Domain वाले

लिन्क पर क्लिक करें।
७. यहाँ पर Your Domain के सामने वाले बॉक्स मे अपने वर्डप्रेस ब्लॉग या मनपसन्द साइट का पता डालकर

Save Settings पर क्लिक कर दें।

८. हो गया काम :) उदाहरण के लिये आप मेरा प्रोफ़ाइल देख सकते हैं।

सुश्री चारू पुरी की दो कवितायें

ये जो मीठी हवा
तुझे छू के आयी है,
सांसों मे बन्द है,
रोशनी मुस्कुराई है।

ये जो मीठी हवा
तुझे छू के आयी है,
चांदनी मे ओढ़ी है,
पलकों पे सजायी है।

ये जो मीठी हवा
तुझे छू के आयी है
होठों को छूकर,
कानों मे गुनगुनायी है।

कि फिर तेरी याद आयी है,
कि फिर तेरी याद आयी है।

*****************

yeh jo meethi hawa
tughe chu ke aaye hai
sansoon mein bandh hai
roshni muskuraye hai

yeh jo meethi hawa
tughe chu ke aaye hai
chandni mein oode hai
palkoon per sajaaye hai

yeh jo meethi hawa
tughe chu ke aaye hai
hoothon ko chu kar
kanoom mein gungunaye hai

ki phir teri yaad aye hai
ki phir teri yaad aye hai

*******************

जज़्बात को लफ़्ज दूँ ,
ये मुझसे नहीं होगा।
अश्क लब पर ही रुक जायें
हाथ बढ़ा दे॥

है तुझसे गुजारिश
मेरे इन्तज़ार को
एक बार मुस्कुराकर अंजाम दे,
कत्ल कर मेरी याद को दफ़ना दे।

अब दर्द पलकों पे नहीं रुकता

ये छलक के बिखर जायें,
ऐसी इन्हें सजा दे

कि मैं जियूँ बगैर तेरे
मुकम्मल हो तेरी दुआ
बस मेरी कब्र खुदवा दे।

***************

jazbaat ko laabaz doon
yeh mughe se nahi hoga
ashak labh per hi
ruk jaayein
haath bada de

hai tughe se gujarish
mere intaazar ko
ek baar musukura kar anjaam de
kaatl kar mere yaad ko dafnaade

aab dard palkoon pe nahi rukta
yeh jalak ke bhikahr jaye
aise inhee sajaa de

ki mein jeeyuon bageer tere
mulkamal ho teri dua
bus meri kabar khudva de

*********************

Miss Charu Puri is Junior Research Fellow (JRF-CSIR) in the Computer Science Department of Delhi University

Saturday, February 02, 2008

याहू बिक जायेगा माइक्रोसॉफ़्ट के हाथों - Bill Gates Ready to Purchase Yahoo Inc.

माइक्रोसॉफ़्ट ने इंटरनेट सर्च इंजन याहू को ख़रीदने की कोशिशों के तहत काफ़ी ऊँची बोली लगाई है.
बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 44 अरब 60 करोड़ डॉलर नक़दी और 22 अरब 40 करोड़ डॉलर शेयर के रूप में देने की पेशकश की है.
पुष्टि:
याहू ने पुष्टि की है कि उसे माइक्रोसॉफ़्ट की तरफ़ से सौदे के लिए यह पेशकश मिली है और कंपनी का बोर्ड इस पेशकश का मूल्यांकन "कंपनी की रणनीतिक योजनाओं की दृष्टि से और बहुत तेज़ी से" करेगा और शेयरधारकों के दीर्घकालीन हित को ध्यान में रखते हुए कोई फ़ैसला किया जाएगा.

पूरा समाचार बी बी सी हिन्दी कारोबार पर

Friday, February 01, 2008

Increasing adsense earnings - एड्सेन्स से बढ़ती कमाई

गुगल के एड्सेन्स के विज्ञापन तो बहुत से लोगों ने अपने ब्लाग्स पर लगा रखे हैं लेकिन उससे होने वाली आमदनी के बारे मे चर्चा नही ही करते हैं ;-)। मैने भी अपना हिन्दी ब्लाग दिसम्बर २००५ मे बनाने के बाद मार्च २००६ मे गुगल के एड लगा लिये थे, तो अप्रैल तक १५ डालर भी बन गये लेकिन उसके बाद हमारा ब्लाग तो चलता रहा लेकिन आमदनी २-३ डालर प्रति महीने से अधिक की नही हुई । अगस्त २००६ और जनवरी २००७ मे तो एक डालर भी नही बने । इस बीच एक फोटो ब्लाग भी बना लिया और उसपे भी एड चिपका दिया गया। सब कुछ जैसा तैसा चल रहा था कि जून २००७ मे पता चला अपने ५० डालर बन गये हैं सो गुगल ने अकाउन्ट कन्फ़र्म करने के लिये पिन भेज दिया । उसके बाद हमारी ब्लागिन्ग पर असर पडा और जल्दी जल्दी कुछ ब्लाग पोस्ट डाली गयीं, इसका परिणाम ये हुआ कि जून मे सात डालर और जुलाए मे १० डालर तक बन गये। अगस्त मे घर (भारत) जाना हुआ तो मामला फ़िर अटक गया ।

लेकिन सितम्बर मे कुछ कुछ हुआ और उसी महीने के बाद पहला पेमेन्ट मिलने के आसार दिखने लगे लेकिन टोटल ९८.७५ पर आकर अटक गया। एक महीने का इन्तज़ार और हुआ तो उसके अगले महीने के अन्त (२७ नवम्बर २००७) मे एड्सेन्स का पहला पेमेन्ट १११ डालर का प्राप्त हुआ, जिसकी पार्टी कुछ स्पेशल लोगों के लिये अभी तक ड्यू है।

मै कम ही लिखता हूँ ब्लॉग पर लेकिन एड्सेन्स की कमाई बढ़ रही है, इस महीने तो २० डालर हो गया। इसलिये कहता हूँ कि जिसने भी अपने ब्लॉग पर अभी तक एड्सेन्स न लगाया हो वो यहाँ क्लिक करे और नये एकाउन्ट के लिये साइन-अप करें, ये उन पर भी लागू हो सकता है जिनकी पुराने एकाउन्ट से कुछ खास कमाई न हो पा रही हो। क्योकि एड्सेन्स की कमाई के लिये इससे मतलब नही कि आप कूड़ा लिखते हैं या करकट, बस लिखना या लिखा होना चाहिये और लोगों को वहाँ तक आना या पहुँचाया जाना चाहिये, क्लिक तो हो ही जायेन्गे।
अब आप भी बताइये न अपनी एड्सेन्स की कहानी, वैसे अपने जाने माने व्यावसायिक हिन्दी/अंग्रेजी चिट्ठाकार रवि रतलामी जी भी अच्छे पैसे बना रहे होंगे LOL, उनका मार्गदर्शन भावी व्यावसायिक हिन्दी चिट्ठाकारों के लिये बहुत उपयोगी रहेगा।